Edited By Deepika Rajput,Updated: 21 May, 2019 11:10 AM
सपा-बसपा के गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनपर सुलतानपुर में मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी के साथ झड़प करने का आरोप है।
सुलतानपुरः सपा-बसपा के गठबंधन प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनपर सुलतानपुर में मतदान के दौरान केंद्रीय मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी के साथ झड़प करने का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक सोनू, उनके भाई मोनू सिंह समेत 4 नामजद व 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ कूरेभार थाने में धमकी देने का मामला दर्ज किया है। बता दें कि सुलतानपुर में मतदान से पहले ही हालात बिगड़ गए थे। आधी रात यहां मेनका गांधी के समर्थकों के साथ मारपीट की गई। चंद्रभद्र सिंह के समर्थकों ने मेनका गांधी के प्रचार में लगे आधा दर्जन लोगों को बुरी तरह से पीटा था। इस संबंध में मेनका गांधी ने एसपी से बात भी की थी।
वहीं सोनू सिंह का कहना था कि हम दोनों के बीच मेंं कोई झड़प नहीं हुई है। मेनका गांधी के सभी आरोप निराधार हैं। इस मामले में माहौल बनाने के लिए तूल दिया जा रहा है।