Edited By Umakant yadav,Updated: 07 May, 2021 05:09 PM
उत्तर प्रदेश में संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में आज सिंचाई करते समय पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से एक किसान की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।
संभल: उत्तर प्रदेश में संभल जिले के गुन्नौर क्षेत्र में आज सिंचाई करते समय पानी में उतरे करंट की चपेट में आने से एक किसान की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि गुन्नौर इलाके में सिरौरा काजी निवासी किसान धूमसिंह का पुत्र प्रेमपाल शुक्रवार दापहर मेंथा के खेत में सिंचाई कर रहा था। उसी दौरान अचानक खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का तार खेत में आवारा पशुओं के घुसने से रोकने के लिए की गई तारकसी पर गिर गया, जिससे पानी में करंट आ गया और करंट की चपेट में आ जाने से प्रेमपाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई।