Edited By Deepika Rajput,Updated: 07 Jul, 2018 10:28 AM
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो बेटों ने ही अपने हिस्ट्रीशीटर बाप को गोली मारने के बाद धारदार हथियारों से काट डाला। बताया जा रहा है कि बेटों को शक था कि पिता के पुत्रवधू के साथ अवैध संबंध है।
मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दो बेटों ने ही अपने हिस्ट्रीशीटर बाप को गोली मारने के बाद धारदार हथियारों से काट डाला। बताया जा रहा है कि बेटों को शक था कि पिता के पुत्रवधू के साथ अवैध संबंध है।
एसपी देहात अजय सहदेव ने बताया कि मामला थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर का है। शुक्रवार शाम सुलेमान मकान के बाहर पत्नी रिहाना के साथ बैठा था। उसी दौरान उसके 2 बेटे नौमान, सौमान तमंचे और धारदार हथियार लेकर बाइक से वहां पहुंचे। पहले तो दोनों बेटों ने सुलेमान से कुछ बातचीत की, जिसके बाद उनके बीच कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ने पहले तो तमंचों से सुलेमान को दो गोलियां मारी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद धारदार हथियारों से उस पर हमला बोल दिया।
बता दें कि, मृतक पर 20 से ज्यादा संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।