भागवत कथा के दौरान दो पक्षों में चली गोलियां: एक महिला की मौत, नौ जख्मी

Edited By Ruby,Updated: 15 Jun, 2018 06:53 PM

bullets shot in two sides during bhagwat katha one woman s death

इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में भागवत कथा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद में गोलियां चलने से एक महिला की मौत हो गई तथा नौ अन्य लोग जख्मी हो गए।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जसवंत नगर थाना क्षेत्र के परसउआ गांव में कल रात...

इटावाः इटावा जिले के जसवंतनगर क्षेत्र में भागवत कथा के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद में गोलियां चलने से एक महिला की मौत हो गई तथा नौ अन्य लोग जख्मी हो गए। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जसवंत नगर थाना क्षेत्र के परसउआ गांव में कल रात भागवत कथा का आयोजन किया गया था। रात करीब साढ़े दस बजे कथा में प्रसंग को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गयी।     

उन्होंने बताया कि देखते ही देखते मामले ने बड़ा रूप ले लिया और गोलियां चलाई जाने लगीं, जिनकी चपेट में आने से सुषमा देवी (55) नामक महिला की मौत हो गई तथा छह महिलाएं और तीन पुरुष घायल हो गए। घायलों को पीजीआई सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!