बुलंदशहर: दहेज की खातिर गर्भवती की हत्या

Edited By Ajay kumar,Updated: 29 Oct, 2019 02:02 PM

bulandshahr pregnant killing for dowry

दहेज की खातिर ससुरालजनों द्वारा गर्भवती महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि गर्भवती महिला की हत्या कर शव को बिना बताए दफनाए जाने को लेकर मृतका के पिता ने पति समेत 4 के खिलाफ...

बुलंदशहर: दहेज की खातिर ससुरालजनों द्वारा गर्भवती महिला की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि गर्भवती महिला की हत्या कर शव को बिना बताए दफनाए जाने को लेकर मृतका के पिता ने पति समेत 4 के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

अलीगढ़ जनपद के थाना खैर क्षेत्र के गांव बरका निवासी नजाकत अली पुत्र लियाकत खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री शाहिन 23 वर्षीय की शादी 21 जनवरी को मुस्लिम रीति-रिवाज से खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के गांव शराबा निवासी सलमान पुत्र यासीन के साथ की थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दान-दहेज से विवाहिता के ससुरालजन खुशी नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में 1 लाख रूपये अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने शाहिन के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। विवाहिता ने जब यह बात अपने मायके वालों को बताई, तब उन्होंने मायके वालों को समझाने का प्रयाश किया। इसके बाद भी वे नहीं माने तो उन्होंने थाना खैर में शिकायत भी की। करीब 20 दिन पहले रिश्तेदारों और 5 लोगों ने फैसला कर दिया था।

पुलिस जांच में जुटी
आरोप है कि रात ससुरालजनों ने विवाहिता की हत्या कर दी और उसके शव को दफना भी दिया। इसकी जानकारी मायके पक्ष के लोगों को हुई। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित पति सलमान, देवर नईम, सास रजनी और ननद नाहिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!