Loksabha Election 2019: डालिए, एक नजर बुलंदशहर लोकसभा सीट पर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 06 Apr, 2019 03:11 PM

बुलंदशहर लोकसभा सीट पर चुनाव दूसरे चरण में होना है, लेकिन इसे हॉट सीट माना जा रहा है। अभी हाल ही में गौवंश मिलने के बाद यहां हुई हिंसा ने इस जिले को सुर्खियों में ला दिया था। बीते कुछ समय से ये सीट बीजेपी का अभेद्द किला बना हुआ है। अगर इस सीट के इ...

बुलंदशहरः बुलंदशहर लोकसभा सीट पर चुनाव दूसरे चरण में होना है, लेकिन इसे हॉट सीट माना जा रहा है। अभी हाल ही में गौवंश मिलने के बाद यहां हुई हिंसा ने इस जिले को सुर्खियों में ला दिया था। बीते कुछ समय से ये सीट बीजेपी का अभेद्द किला बना हुआ है। अगर इस सीट के इतिहास पर बात करें तो 1952 से 1971 तक यहां हुए पांच चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस का कब्जा रहा, लेकिन 1971 के बाद के चुनावों में मतदाताओं ने अलग अलग पार्टियों को तवज्जो दी।
PunjabKesari
आपातकाल के बाद 1977 में हुए चुनाव में भारतीय लोकदल ने जीत दर्ज की तो 1980 के चुनाव में जनता दल ने यहां से चुनाव जीता, लेकिन 1984 में राजीव गांधी की लहर में ये सीट वापस कांग्रेस के पास गई। 1989 के बाद से कांग्रेस लगातार इस सीट को पाने के लिए तरस रही है। 1989 में जनता दल ने चुनाव जीता फिर 1991 से 2004 तक यहां बीजेपी के ही सांसद रहे। 2009 में यह सीट सपा के पास गई, लेकिन 2014 की मोदी लहर में बीजेपी के भोला सिंह यहां से सांसद बने।

जानिए, कितनी है बुलंदशहर में कुल मतदाताओं की संख्या
PunjabKesari
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में बुलंदशहर सीट पर कुल 17 लाख 76 हजार 567 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 45 हज़ार 340 है। जबकि महिला वोटरों की संख्या 8 लाख 31 हज़ार 100 है। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 127 है।

बुलंदशहर सीट में 5 विधानसभा सीटें
PunjabKesari
बुलंदशहर लोकसभा सीट में कुल पांच विधानसभा सीटें है। इनमें अनूपशहर, बुलंदशहर, डिबाई, शिकारपुर और स्याना सीटें हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सभी पांच सीटे योगी लहर में बीजेपी के पास ही रही। विपक्षी दल विधानसभा चुनाव में तिनके की तरह उड़ गए। वहीं 2014 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के भोला सिंह ने इस सीट पर बसपा के प्रदीप जाटव को 5 लाख वोटों से हराया था।

डालिए, एक नजर 2014 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari
बुलंदशहर सीट पर 2014 में हुए लोकसभा चुनाव पर नज़र डालें तो इस सीट पर बीजेपी से भोला सिंह ने बसपा के प्रदीप कुमार जाटव को लगभग 5 लाख वोटों से हराया था। भोला सिंह को कुल 6 लाख 04 हज़ार 449 वोट मिले थे। जबकी बसपा से प्रदीप कुमार जाटव को 1 लाख 82 हज़ार 476 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर सपा के उम्मीदवार कमलेश थे। जिन्हें 1 लाख 28 हज़ार 737 वोट मिले थे।

डालिए, एक नजर 2009 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari

2009 में बुलंदशहर लोकसभा सीट पर हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी के कमलेश ने बीजेपी के अशोक कुमार प्रधान को हराया था। समाजवादी पार्टी के कमलेश को 2 लाख 36 हज़ार 257 वोट मिले थे। वहीं बीजेपी के अशोक कुमार प्रधान को 1 लाख 70 हज़ार 192 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा प्रत्याशी राज कुमार गौतम को 1 लाख 42 हज़ार 186 वोट मिले थे।

डालिए, एक नजर 2004 के लोकसभा चुनाव के नतीजों पर
PunjabKesari

2004 में बुलंदशहर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी कल्याण सिंह ने जीत दर्ज की थी। कल्याण सिंह ने आरएलडी प्रत्याशी बदरुल इस्लाम को हराया था। कल्याण सिंह को कुल 2 लाख 58 हज़ार 184 वोट मिले थे। जबकी आरएलडी प्रत्याशी बदरूल इस्लाम को 2 लाख 41 हज़ार 633 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर बसपा के देवेंद्र भारद्वाज को 1 लाख 19 हज़ार 104 वोट मिले थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!