Edited By Punjab Kesari,Updated: 24 Mar, 2018 04:01 PM
सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग पर बसपा के आरोप पर उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने पलटवार किया है। जायसवाल ने कहा कि बसपा प्रमुख को विचार करना चाहिए कि स्वार्थ के लिए किया गया गठबंधन कभी सफल नहीं होता। जायसवाल ने पत्र
देवरियाः सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग पर बसपा के आरोप पर उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री अनुपमा जायसवाल ने पलटवार किया है। जायसवाल ने कहा कि बसपा प्रमुख को विचार करना चाहिए कि स्वार्थ के लिए किया गया गठबंधन कभी सफल नहीं होता।
जायसवाल ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर सरकारी मशीनरी के दुरूपयोग का आरोप लगाने पहले बसपा और उनकी मुखिया मायावती को सोचना चाहिये कि जो गठबंधन उनके द्वारा किया गया गया है, वह गठबंधन ही बेमेल और स्वार्थ को तरहीज देकर किया गया है। एक साल पूर्व समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से गठबंधन किया और राज्यसभा चुनाव में सपा ने बसपा से गठबंधन कर स्वार्थ का गठबंधन किया।
उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो भाजपा पर आरोप लगाने से पूर्व अपने को देखे कि राज्यसभा के चुनाव में उनका उम्मीदवार क्यों पराजित हुआ। भारतीय जनता पार्टी साफ सुथरी राजनीति की पक्षधर है और रही है। दंगे के आरोपियों पर मुकदमें वापस लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीतिक षडयंत्र के तौर जो मुकदमों में आरोपी बनाए गए हैं। ऐसे मामलों में सरकार मुकदमें वापस ले रही है। इसमें पार्टी आदि नहीं देखी जाएगी। केवल राजनीति के तहत दर्ज मुकदमें वापस लिए जाएंगे।