Edited By Ruby,Updated: 04 Jun, 2019 10:22 AM
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती के अकेले विधानसभा उपचुनाव लड़ने के फैसले के बाद समाजवादी पार्टी ने कहा कि इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। वहीं सपा के कार्यालय में सन्नाटा छाया हुआ है।
लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती के अकेले विधानसभा उपचुनाव लड़ने के फैसले के बाद समाजवादी पार्टी ने कहा कि इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। वहीं सपा के कार्यालय में सन्नाटा छाया हुआ है।
बसपा के इस रूख पर पूछे जाने पर सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा, '' कि नहीं अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं है। अखिलेश यादव ही तय करेंगे कि क्या हुआ है और इसमें कितनी सच्चाई है। चूंकि कोई आधिकारिक रुख तो है नहीं, यह तो बाहर का सुना सुनाया मामला है।
उन्होंने कहा कि क्या बात हुई, क्या मामला है उसे समझना पड़ेगा। अखिलेश यादव आजमगढ़ में हैं, वह आ जायें फिर कुछ कहा जायेगा।'' उन्होंने कहा कि ''किसी के पास उनका (बसपा का) आधिकारिक बयान नहीं है इसलिए अभी इंतजार करना होगा।''