BSP नेता उमेश सेंथिया सहित 2 लोगों की बढ़ी मुश्किलें, सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में केस दर्ज

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 Jan, 2019 10:48 AM

bsp leader senthia and others file case against them for gang rape

राजनीतिक क्षेत्र में रालोद के बाद बसपा से विधानसभा चुनाव लड़कर अपनी किस्मत आजमा कर सुर्खियों में रहने वाले नेताजी पंडित उमेश सेंथिया एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। पंडित उमेश सेंथिया और उनके 2 साथियों पर एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप...

आगरा: राजनीतिक क्षेत्र में रालोद के बाद बसपा से विधानसभा चुनाव लड़कर अपनी किस्मत आजमा कर सुर्खियों में रहने वाले नेताजी पंडित उमेश सेंथिया एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। पंडित उमेश सेंथिया और उनके 2 साथियों पर एक महिला ने सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए सदर थाने में केस दर्ज करवाया है।

पीड़ित महिला का कहना है कि 14 दिसंबर को पंडित उमेश सेंथिया और उनके 2 साथी राहुल और रामसेवक ने उसे घर में अकेला पाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद से ही तीनों उस पर बुरी नीयत रखे हुए थे। आरोपी रामसेवक के उसकी सास से अवैध संबंध थे जिसका विरोध करने पर ससुर की हत्या करा दी और आवाज दबाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया।

मुकद्दमा दर्ज होने के बाद से पंडित उमेश सेंथिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंडित उमेश सेंथिया का नाम भूमाफिया की सूची में भी बताया जाता है। उसके खिलाफ फायरिंग के मामले में भी मुकद्दमे दर्ज हैं। फिलहाल इस मुकद्दमे के दर्ज होने के बाद से पीड़िता और उसके परिवार ने धमकियां मिलने की बात भी कही है। पीड़िता ने पुलिस से इन आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!