मिशन 2022: चुनावी तैयारियों में जुटी बसपा, संगठन में किया बड़ा फेरबदल

Edited By Ajay kumar,Updated: 06 Jul, 2020 07:38 PM

bsp engaged in election preparations major changes in organization

उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। नये कार्यभार में बसपा विधायक दल के नेता लालजी वर्मा को लखनऊ तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर को प्रयागराज मंडल का प्रभारी...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। नये कार्यभार में बसपा विधायक दल के नेता लालजी वर्मा को लखनऊ तथा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर को प्रयागराज मंडल का प्रभारी बनाया गया है। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने दिल्ली में दो दिन की बैठक उत्तर प्रदेश को बड़ा मंथन करने के बाद संगठन में व्यापक बदलाव किया है। इसमें भी उत्तर प्रदेश के हर मंडल में सेक्टर प्रभारियों की बड़ी टीम तैयार की है। टीम की संख्या भी बढ़ाई गई है।

सेक्टर प्रभारियों की व्यवस्था समाप्त 
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा सांगठनिक फेरबदल किया है। उन्होंने कई मंडलों पर सेक्टर प्रभारियों की व्यवस्था समाप्त कर मंडल स्तर पर मुख्य सेक्टर प्रभारियों की तैनाती की है। इन सभी सेक्टर प्रभारियों के निर्देशन में मंडलों को दो हिस्से में बांटकर अलग से सेक्टर प्रभारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा जिले स्तर पर भी सेक्टर प्रभारी बनाए गए हैं।

हाल ही में बसपा सुप्रीमो ने किया था संगठन के नए ढांचे का एलान 
बसपा अध्यक्ष मायावती ने दो दिनों में प्रदेश के प्रत्येक मंडल के चुनिंदा दो-दो पदाधिकारियों से अलग-अलग मुलाकात कर संगठन के नए ढांचे का एलान किया। कई वर्षों से दूसरे प्रदेशों में प्रभारी के रूप में काम देख रहे कई वरिष्ठ नेताओं को फिर से प्रदेश के मंडलों की सांगठनिक जिम्मेदारी से जोड़ दिया गया है।

राम अचल राजभर और लाल जी वर्मा प्रयागराज मंडल के प्रभारी नियुक्त 
बसपा विधानमंडल दल के नेता लाल जी वर्मा को लखनऊ मंडल व बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर को प्रयागराज मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। इनके साथ कई अन्य नेताओं को भी शामिल किया गया है। इसे 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

कौन किस मंडङल का बनाया गया सेक्टर प्रभारी-
कानपुर- आरएस कुशवाहा, हेमंत प्रताप सिंह, बौद्ध प्रिय गौतम।
प्रयागराज- राम अचल राजभर, डॉ. राम कुमार कुरील, डॉ. अशोक गौतम व टिकेस गौतम।
मिर्जापुर-राम कुमार कुरील व अशोक गौतम।
वाराणसी-नौशाद अली, मदन राम व रामचंद्र गौतम।
आजमगढ़- नौशाद अली, मदन राम, हरिश्चंद्र गौतम।
गोरखपुर- घनश्याम चंद्र खरवार पूर्व सांसद व सुधीर कुमार।
बस्ती- घनश्याम चंद्र खरवार।
फैजाबाद- घनश्याम चंद्र खरवार व दिनेश चंद्रा।
देवीपाटन-बलिराम पूर्व सांसद, इंदलराम।
मेरठ- शमशुद्दीन राईनी।
सहारनपुर- शमशुद्दीन राइनी।
अलीगढ़- मुनकाद अली, प्रदेश अध्यक्ष, रणवीर सिंह कश्यप।
आगरा- मुनकाद अली व सुमित जैन।
बरेली- गिरीश चंद्र जाटव, सांसद व शमशुद्दीन राईनी।
मुरादाबाद-गिरीश चंद्र जाटव व शमशुद्दीन राईनी।
ïझांसी- लालराम अहिरवार, बृजेश जाटव, भूपेंद्र आर्या व रविकांत मौर्य।
चित्रकूट- लालराम अहिरवार, मधुसूदन कुशवाहा व जितेंद्र शंखवार। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!