हैवानियत!  सहारनपुर में सात वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म, मामला दर्ज

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Jul, 2025 06:41 PM

brutality seven year old girl raped in saharanpur case registered

जिले में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि पीड़िता की मां ने गंगोह थाने में शनिवार को दी तहरीर...

सहारनपुर: जिले में सात वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में रविवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि पीड़िता की मां ने गंगोह थाने में शनिवार को दी तहरीर में आरोप लगाया कि गंगोह कस्बे के मोहम्मद गौरी मोहल्ला निवासी मेहरबान ने 18-19 जुलाई की रात उसकी सात वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

आरोप लगाया गया है कि 19 जुलाई की दोपहर को मेहरबान ने एक अज्ञात साथी के साथ मिलकर उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जैन ने कहा, "शिकायत के आधार पर मेहरबान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।" उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!