Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Aug, 2018 06:08 PM
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर दोनों भाईयों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। गुरुवार भी दोनों में विवा...
सहारनपुरः उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब पीने को लेकर दोनों भाईयों में अक्सर झगड़ा होता रहता था। गुरुवार भी दोनों में विवाद हुआ था। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
घटना थाना गागालेहड़ी क्षेत्र के गांव खजूरी अकबरपुर की है। यहां भाई ने भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि दोनों भाइयों में किसी बात को लेकर विवाद चला आ रहा था। दोनों भाइयों में विवाद इतना बढ़ा की छोटे भाई ने बडे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की तह तक जांच कराई जाएगी। आरोपी भाई को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।