दरिंदगी की इंतहा! 6 साल की बच्ची से हाथ-पैर बांधकर जीजा ने किया रेप, हालत देख पुलिस अधिकारी भी रो पड़े

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 28 Jul, 2022 11:39 AM

brother in law raped a 6 year old girl by tying her hands and

बाराबंकी जिले के सफदरगंज इलाके में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सफदरगंज थाना...

बाराबंकी: बाराबंकी जिले के सफदरगंज इलाके में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक मनोज पांडेय ने बृहस्पतिवार को बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बुधवार को दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया कि वह चार दिन पहले अपने मायके में अपनी 6 वर्षीय बहन को छोड़कर किसी रिश्तेदार के घर गयी थी।
PunjabKesari
इस दौरान उसके पति ने उसकी छोटी बहन से मारपीट की और दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसकी छोटी बहन बुधवार को जब उसके पास आई तो उसने अपने जीजा की हरकत के बारे में बताया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बड़ी बहन ने बताया है कि हमारे पति ने मेरी 6 साल की छोटी बहन के साथ रेप किया है। जब महिला से पूछा गया कि आप अपने पति पर ही अपनी बहन के साथ रेप करने का गंभीर आरोप लगा रहे हो तो महिला ने बताया कि मेरे पति ने एक बार पहले भी मेरी बहन के साथ गलत काम किया था। इस बार वह अपने जीजा के यहां गई हुई थी यहां मेरे पति ने मेरी बहन के हाथ बांध कर उसके साथ रेप किया और गरम लोहा भी लगाया।


 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!