Edited By Ramkesh,Updated: 31 Aug, 2026 06:22 PM

उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के जखौरा थाना में सोमवार को शादीशुदा एक युवक और एक महिला ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ललितपुर सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार ने...
बांदा: उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के जखौरा थाना में सोमवार को शादीशुदा एक युवक और एक महिला ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ललितपुर सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार ने बताया कि जखौरा थाना क्षेत्र के थनवारा गांव में सोमवार को पुराने मकान के अंदर एक ही दुपट्टे से युवक महेंद्र (26) और नैगांव निवासी महिला छाया (25) के शव फांसी के फंदे पर लटके पाए गए। स्थानीय लोगों ने बताया रिश्ते में दोनो देवर- भाभी थे। दोनो दो दिन से लपता थे।
प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंका
उन्होंने दोनों के परिजनों ने बताया कि महेंद्र और छाया के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों शादीशुदा थे। महेंद्र की तीन बेटियां हैं जबकि छाया शादी के छह साल बाद भी निःसंतान थी। सीओ ने बताया कि महेंद्र अपने घर से शनिवार (29 अगस्त) से लापता था, उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज है। दोनों की मौत से गांव में मातम पसरा है। वहीं, पहले से शादीशुदा होने और पारिवारिक रिश्ता होने के कारण घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
मध्य प्रदेश के भोपाल में दर्ज था मुकदमा
वहीं महिला के पति बाबूलाल ने 30 अगस्त को मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित बागसेवनिया थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। दूसरी ओर युवक के परिजनों ने भी 30 अगस्त को जखौरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है