Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 13 Mar, 2019 12:15 PM
रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिसको सुनकर हर कोई चौंक जाता है। ऐसी ही एक घटना कानपुर में देखने को मिली हैं। जहां एक शादी समारोह में जयमाल की रस्म के समय दुल्हन ने अधेड़ दूल्हे को देखकर चिल्लाने लगी। दुल्हन ने चीखते हुए कहा- मेरे...
कानपुरः रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिसको सुनकर हर कोई चौंक जाता है। ऐसी ही एक घटना कानपुर में देखने को मिली हैं। जहां एक शादी समारोह में जयमाल की रस्म के समय दुल्हन ने अधेड़ दूल्हे को देखकर चिल्लाने लगी। दुल्हन ने चीखते हुए कहा- मेरे साथ धोखा हुआ है। ये देख वहां मौजूद घराती-बाराती हैरान रह गए।
मामला सचेंडी थानाक्षेत्र के भिसार गांव का है। भिसार गांव की 17 वर्षीय युवती ने इसी साल 12वीं की परीक्षा दी है। लड़की की मां ने आगरा में रहने वाली अपनी चचेरी ननद के बेटे के साथ उसका रिश्ता तय किया था। 10 मार्च की शाम बारात आगरा से दुल्हन के घर पहुंची थी। बारात के स्वागत के बाद जयमाल की रस्म शुरु की गई। इस दौरान दुल्हन ने दूल्हे को देखते ही चिल्लाना शुरु कर दिया। नाबालिग दुल्हन का कहना था कि शादी से पहले उसे जिस लड़के की तस्वीर दिखाई गई थी, वो ये नहीं है।
इस दौरान लड़की मां ने उसपर शादी का काफी दबाव बनाया, लेकिन वह नहीं मानी। बस फिर क्या था अगली ही सुबह जो कुछ हुआ, जो बेहद चौंकाने वाला था। जब बेटी को शादी के लिए मनाने में मां नाकाम रही, तो सबको छोड़कर वह खुद दूल्हे के साथ आगरा चली गई। महिला के पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है।