रोड शो के दौरान कृष्णा पटेल को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

Edited By Ruby,Updated: 02 Apr, 2019 10:59 AM

black flag shown by congress workers on krishna patel during roadshow

लखनऊः लोकसभा चुनाव का मैदान सज गया है। सारे राजनैतिक दल और नेता पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतर गए हैं। प्रचार प्रसार जोरों पर है। इसी कड़ी में कांग्रेस-अपना दल की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने खोड़ारे बाजार में रोड शो किया। वहीं कांग्रेसी...

लखनऊः लोकसभा चुनाव का मैदान सज गया है। सारे राजनैतिक दल और नेता पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतर गए हैं। प्रचार प्रसार जोरों पर है। इसी कड़ी में कांग्रेस-अपना दल की संयुक्त प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने खोड़ारे बाजार में रोड शो किया। वहीं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध में उन्हें काले झंडे भी दिखाए।

खबरों के मुताबिक कांग्रेसी अपना दल के खाते में सीट जाने से नाराज है। टिकट की घोषणा होते ही पार्टी में बगावती सुर उठने लगे थे। रोड शो के दौरान कांग्रेसी जनों द्वारा काला झंडा दिखाकर नारेबाजी की गई। “कृष्णा पटेल वापस जाओ हमें पैराशूट प्रत्याशी नहीं चाहिए” के जोरदार नारे लगाए गए।

वहीं कृष्णा पटेल ने सभी आए हुए लोगों से मदद मांगी। साथ ही बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज का समय बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे लोगों के हाथ में देश की बागडोर है जिससे संविधान खतरे में है। अगर संविधान को बचाना है तो कांग्रेस को लाना है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!