यमुना में स्नान को लेकर RSS पदाधिकारी से मारपीट, BJP महिला कार्यकर्ता ने पुलिस को मारी चप्पल

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 28 Mar, 2021 09:18 AM

bjp woman activist slaps police with rss officer for bathing in yamuna

उत्तर प्रदेश मथुरा के वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक पदाधिकारी ने जो कि कुंभ क्षेत्र में यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि वहां मौजूद

मथुराः उत्तर प्रदेश मथुरा के वृंदावन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक पदाधिकारी ने जो कि कुंभ क्षेत्र में यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें स्नान करने से रोका है। इसके बाद मामला तूल पकड़ने लगा और पुलिस व पदाधिकारी के बीच विवाद हो गया।

बता दें कि संघ पदाधिकारी का आरोप है कि उनके साथ अभद्रता करते हुए पुलिस ने मारपीट की है।  इससे भारतीय जनता पार्टी और संघ कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। और तो और विवाद के दौरान भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने कोतवाल को चप्पल मार दी। उधर, कुछ युवकों ने बीच सड़क पर पुलिसकर्मियों को पीटा है।

आगे बता दें कि इस विवाद की जानकारी होते हुए भाजपा और संघ के लोगों में आक्रोश फैल गया। वे कुंभ मेला क्षेत्र में में जुटे गए। इसके बाद उन्होंने वृंदावन कोतवाली पहुंचकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

इधर, मारपीट में घायल पदाधिकारी जब अस्पताल पहुंचे तो यहां भी विवाद हो गया। इस दौरान भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता ने वृंदावन कोतवाल अनुज कुमार को चप्पल मार दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें कुछ युवक बीच सड़क पर पुलिसकर्मी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!