Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Apr, 2019 05:44 PM
स्वास्थ और परिवार कल्याण केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि हाथरस लोकसभा प्रभारी और विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव की रणनीति के लिए हर बारीकी पर ध्यान दिया जा...
हाथरसः स्वास्थ और परिवार कल्याण केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि हाथरस लोकसभा प्रभारी और विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। चुनाव की रणनीति के लिए हर बारीकी पर ध्यान दिया जा रहा है। नड्डा ने कहा कि पिछली बार 73 सीटें भाजपा के खाते में आई थी, इस बार 73 की 74 सीटें होंगी 72 नहीं होंगी।
दरअसल, जेपी नड्डा हाथरस में पार्टी पद अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाथरस लोकसभा पर भी विजय हासिल करेंगे। सारे प्रदेश में उत्साह का माहौल दिख रहा है, जो प्रथम चरण की सीटें है वो बता रही हैंचुनाव में उतर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देने के लिए उत्साहित हैं और उन्होंने पूरा मन बना लिया है।