केरल के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजेगी भाजपा

Edited By Ruby,Updated: 21 Aug, 2018 05:45 PM

bjp will send relief material for flood victims in kerala

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने केरल में आई बाढ़ त्रासदी पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि केरल के जलप्रलय से वहां के नागरिकों को अब तक की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है।   प्रदेश...

लखनऊः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय ने केरल में आई बाढ़ त्रासदी पर गहरी चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि केरल के जलप्रलय से वहां के नागरिकों को अब तक की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना करना पड़ रहा है।      

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केरल में आई प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नागरिकों के लिए पार्टी उत्तर प्रदेश से भी राहत सामग्री भेजेगी। पाण्डेय ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे केरल में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे बढ़कर राहत सामग्री एकत्रित करें और उसे केरल के बाढ़ पीड़ितों तक पहुंचाने के कार्य में सक्रियता पूर्वक जुटें।       

PunjabKesari  

उन्होंने कहा कि केरल में आई बाढ़ से बड़ी संख्या में वहां के नागरिकों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बड़ी संख्या में लोग अब भी लापता हैं। केरल में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है । बाढ़ के कारण हजारों लोग शरणार्थी बनकर अन्य स्थानों पर पलायन कर गए हैं ।         

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पार्टी कार्यकर्ता आम जन-जीवन के लिए आवश्यक रोज मर्रा की वस्तुओं सहित कपड़े व राशन इत्यादि एकत्र कर केरल भेजने का काम करेंगे।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!