CAA कानून जन जागरूकता अभियान के लिए 28 हजार स्थानों पर गोष्ठी करेगी BJP

Edited By Ajay kumar,Updated: 09 Jan, 2020 10:56 AM

bjp will organize 28 thousand places for caa law public awareness campaign

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में हो-हल्ला मचा है। विगत दिनों CAA के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन से अपार क्षति हुई। ऐसे में CAA को लेकर...

लखनऊः नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश भर में हो-हल्ला मचा है। विगत दिनों CAA के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन से अपार क्षति हुई। ऐसे में CAA को लेकर भाजपा जनजागरण में जुट गई है। इसी बहाने BJP के रणनीतिकारों ने सामाजिक समीकरण साधने पर भी नजर गड़ा दी है।

28 हजार स्थानों पर होगी गोष्ठियां
भाजपा के प्रदेश मंत्री व अभियान के प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि 1 से 6 जनवरी तक संपर्क व संवाद के तहत जगह-जगह लोगों को इस कानून की सच्चाई समझाई जाएगी। हमारा लक्ष्य विरोधियों के विरोध की पोल खोलना भी है। लगभग 28 हजार स्थानों पर छोटी-छोटी गोष्ठियों के जरिये लोगों को इस कानून का सच बताया जाएगा।

मुस्लिम वोट बैंक के चक्कर में मुसलमानों को भ्रमित कर रहा है विपक्ष
उन्होंने बताया कि विपक्ष मुस्लिम वोट बैंक के चक्कर में मुसलमानों को भ्रमित कर रहा है। वह इस कानून से मुसलमानों की नागरिकता खत्म होने का भय दिखा रहा है। जबकि यह कानून किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि देने का है। वह भी पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदुओं, जैनियों, बौद्धों, सिखों, ईसाइयों और पारसियों को नागरिकता देने का।

CAA पर जनजागरण में आज कहां कौन
सीएए पर भाजपा के जनजागरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन राठौर बुलंदशहर में पदयात्रा का नेतृत्व करेंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह मुरादाबाद, रामनरेश अग्निहोत्री झांसी, मुकुट बिहारी वर्मा बाराबंकी, मध्य प्रदेश के सतना से भाजपा सांसद प्रतापगढ़, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी. एस राठौर लखीमपुरखीरी, प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह कुशीनगर में पदयात्रा करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!