Edited By Deepika Rajput,Updated: 10 Apr, 2018 03:28 PM
सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल कांग्रेस एमएलसी दिनेश सिंह बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में दिनेश प्रताप सिंह बीजेपी में शामिल होंगे।
रायबरेलीः सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने जा रहा है। दरअसल कांग्रेस एमएलसी दिनेश सिंह बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में दिनेश प्रताप सिंह बीजेपी में शामिल होंगे।
बता दें कि दिनेश प्रताप सिंह पार्टी से नाराज हैं, जिसके चलते वह बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। दिनेश ने कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली और परिवारवाद की वजह वो अब कांग्रेस में नहीं रहना चाहते हैं। उनके भाई व जिला पंचायत अध्यक्ष रायबरेली अवधेश प्रताप सिंह भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
कौन हैं दिनेश सिंह?
बता दें कि साल 2016 में कांग्रेस से दिनेश सिंह एमएलसी चुनाव जीतने वाले इकलौते सदस्य थे। कांग्रेस से लगातार दूसरी बार वो विधान परिषद चुने गए। रायबरेली की जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर दूसरी बार उनके भाई अवधेश प्रताप सिंह को जीत मिली। उनके भाई राकेश प्रताप सिंह 2017 के विधानसभा चुनाव में हरचंदपुर विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने हैं।