सदस्यता अभियान के दौरान करीब 36 लाख नये सदस्य बनायेगी भाजपा

Edited By Ajay kumar,Updated: 06 Jul, 2019 09:27 AM

bjp will create about 36 lakh new members during the membership campaign

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शनिवार से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश में करीब 36 लाख नये सदस्य बनाये जायेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता प्रमुख जेपीएस राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में सदस्यता अभियान का...

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शनिवार से शुरू हो रहे सदस्यता अभियान में उत्तर प्रदेश में करीब 36 लाख नये सदस्य बनाये जायेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता प्रमुख जेपीएस राठौर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी में सदस्यता अभियान का शुभारम्भ करेंगे। इस अवसर पर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगें के अलावा प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि 11 अगस्त तक चलने वाले अभियान के दौरान पार्टी ने अपनी सदस्य संख्या में कम से कम 20 प्रतिशत की बढोत्तरी का लक्ष्य रखा है। उत्तर प्रदेश में पार्टी के एक करोड़ 80 लाख सदस्य हैं। अभियान में पार्टी हर बूथ तक पहुंचेगी। पहले दौर में बूथों पर सदस्यता अभियान किया जाएगा। सदस्यता अभियान के शुभारंभ अवसर पर पश्चिम क्षेत्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी सहारनपुर, राज्यमंत्री भारत सरकार व प्रदेश उपाध्यक्ष डा. संजीव बालियान मुरादाबाद, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्रदेव सिंह बुलंदशहर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा मुजफ्फरनगर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेन्द्र सिंह चैधरी रामपुर, राज्यमंत्री बलदेव ओलख मेरठ, राज्यमंत्री अतुल गर्ग गौतमबुद्धनगर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक गाजियाबाद, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी शामली, राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कान्ता कर्दम हापुड़, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र चैधरी बागपत, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजेय जी संभल, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी अमरोहा, अमित अग्रवाल बिजनौर में सदस्यता अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित रहेंगे।       

इसी तरह बृज क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहाँपुर, कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी अलीगढ़, राज्यमंत्री श्रीमती अर्चना पाण्डेय मैनपुरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सफाई आयोग श्रीमती मंजू दिलेर एटा, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खण्डेलवाल बरेली, प्रदेश उपाध्यक्ष बी0एल0 वर्मा फिरोजाबाद, प्रदेश मंत्री श्रीमती अन्जुला माहौर हाथरस, प्रदेश मंत्री वाई0पी0 सिंह कासगंज, क्षेत्रीय संगठनमंत्री भवानी सिंह बदायूँ, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी पीलीभीत में सदस्यता अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित रहेंगे।     

कानपुर क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा कानपुर देहात, कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बाँदा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धरम सिंह सैनी औरैया, राज्यमंत्री संदीप सिंह कन्नौज, राज्यमंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘धुन्नी‘‘ चित्रकूट, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना उपाध्याय इटावा, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया हमीरपुर, प्रदेश महामंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार जालौन, प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल फरुर्खाबाद, लोकसभा सांसद व प्रदेश मंत्री सुब्रत पाठक झाँसी, प्रदेश मंत्री देवेश कोरी महोबा, अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग वित्त वि0 नि0 बाबू राम निषाद ललितपुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह फतेहपुर में सदस्यता अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित रहेंगे।    

अवध क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री उन्नाव, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक एवं प्रदेश मंत्री संतोष सिंह अम्बेडकरनगर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती अनुपमा जायसवाल हरदोई, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पद्मसेन चैधरी लखीमपुर, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी सीतापुर, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष जे0पी0एस0 राठौर, प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर लखनऊ, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुधीर हलवासिया रायबरेली, राज्यमंत्री गिरीश यादव बाराबंकी, प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति अयोध्या, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य बहराइच, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता गोण्डा, प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षयवर लाल गौड़ श्रावस्ती, क्षेत्रीय संगठनमंत्री प्रद्युम्म बलरामपुर में सदस्यता अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। 

काशी क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टण्डन प्रयागराज, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य गाजीपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनाथ यादव मिर्जापुर, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई एवं प्रदेश मंत्री संजय राय चन्दौली, प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य कौशाम्बी, प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल जौनपुर, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी भदोही, प्रदेश मंत्री रामतेज पाण्डेय सोनभद्र में सदस्यता अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। गोरखपुर क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही देवरिया, कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह‘‘ कुशीनगर, कैबिनेट मंत्री नन्द कुमार ‘नन्दी‘ गुप्ता मऊ, राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद संतकबीरनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह महराजगंज, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र शुक्ला बस्ती सांसद शिव प्रताप शुक्ला एवं प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह गोरखपुर, प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी आजमगढ़, क्षेत्रीय अध्यक्ष डा0 धर्मेन्द्र सिंह सिद्धार्थनगर में सदस्यता अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर उपस्थित रहेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!