जानिए, पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से क्या बोले BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Jan, 2021 09:08 AM

bjp will contest panchayat elections with full power swatantra dev singh

पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं ने क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं संग बैठकें शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में महराजगंज जिले में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष...

लखनऊ: पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले ही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं ने क्षेत्रों में जाकर कार्यकर्ताओं संग बैठकें शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में महराजगंज जिले में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में योग्य व कुशल नेतृत्व वाले लोग चुनाव जीतकर आएं, इसीलिए भाजपा पूरे दमखम के साथ पंचायत चुनाव लड़ेगी।

भाजपा मुख्‍यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, प्रदेश अध्‍यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में संचालित की जा रही योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने महाराजगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों व अन्य प्रमुख नेताओं को संबोधित किया व चुनावी रणनीति पर चर्चा की।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि स्वतंत्र देव सिंह रविवार को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत सभागार अयोध्या में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी द्वारा आयोजित बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे और शाम को कई महत्‍वपूर्ण बैठकों में शामिल होंगे। दीक्षित ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह रविवार को चंदौली में रहेंगे और पार्टी द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित बैठक में शामिल होकर चुनावी रणनीति पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

पार्टी द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर रविवार को भी विभिन्न जिलों में बैठकें आयोजित की जाएंगी। पार्टी के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर संभल व रामपुर में, अश्विनी त्यागी मथुरा में, सुव्रत पाठक वाराणसी में, प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर कासगंज में,भवानी सिंह मिर्जापुर में आयोजित बैठक में हिस्सा लेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!