यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी का मुकाबला सपा से होगा: अखिलेश

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Oct, 2021 05:45 PM

bjp will compete with sp in up assembly elections 2022 akhilesh

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक सरगर्मियां का तेज हो गई है। इसी क्रम  बसपा, सपा, कांग्रेस एवं अन्य छोटे दल भी सत्ता पाने के लिए अपनी रणनीति बना रहे है। वहीं कुछ नेता अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी पार्टी को बदल रहे हैं।...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक सरगर्मियां का तेज हो गई है। इसी क्रम  बसपा, सपा, कांग्रेस एवं अन्य छोटे दल भी सत्ता पाने के लिए अपनी रणनीति बना रहे है। वहीं कुछ नेता अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर भी पार्टी को बदल रहे हैं।  कांग्रेस के दिग्गज नेता जालौन के दो बार विधायक रहे विनोद चतुर्वेदी ने पार्टी छोड़कर अखिलेश यादव की उपस्थिति में पार्टी से लखनऊ कार्यालय पर सपा का दामन थाम लिया है। बुंदेलखंड के कांग्रेस प्रभारी, पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी भी अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में हुए शामिल। किन्नर महासभा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और जन परिवर्तन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया। छत्तीसगढ़ की गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रभाव उत्तर प्रदेश के सोनभद्र आदि इलाकों में रहने वाले आदिवासी समाज पर है। महोबा से पूर्व प्रदेश महासचिव मनोज तिवारी, पूर्व विधायक उरई विनोद चतुर्वेदी और सहारनपुर से कई पार्षदों ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। इनके अलावा सहारनपुर से प्रदीप वर्मा ‘गुजर’ (विमुक्त जाति जागरण समिति), बुंदेलखंड के कांग्रेस प्रभारी व पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी और जिला अध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भाजपा हरदोई अरुण कुमार मौर्य और बलरामपुर से पूर्व सांसद रिजवान जहीर और उनकी बेटी जेबा रिजवान ने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

अखिलेश बोले- विधानसभा चुनाव में सिर्फ समाजवादी पार्टी की लड़ाई नहीं, यह पूरे देश की लड़ाई
अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में आगमी विधानसभा चुनाव सिर्फ समाजवादी पार्टी की लड़ाई नहीं है। यह पूरे देश की लड़ाई है। यह देश और संविधान बचाने की लड़ाई है। जिस रास्ते पर भारतीय जनता पार्टी चल रही है उसे न किसान का भला है और न व्यापारी और नौजवानों का। उन्होंने कहा कि जितना छूठ भाजपा बोलती है उतना कोई नहीं बोल सकता है। सभी को पता है कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है, लेकिन भाजपा को इस बात की जानकारी ही नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में आगमी विधानसभा चुनाव सिर्फ समाजवादी पार्टी की लड़ाई नहीं है। यह पूरे देश की लड़ाई है। यह देश और संविधान बचाने की लड़ाई है। जिस रास्ते पर भारतीय जनता पार्टी चल रही है उसे न किसान का भला है और न व्यापारी और जवानों का।

व्यापारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीट-पीटकर हत्या की पुष्टि
उन्होंने कहा कि जितना छूठ भाजपा बोलती है उतना कोई नहीं बोल सकता है। सभी को पता है कि देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है, लेकिन भाजपा को इस बात की जानकारी ही नहीं है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री जाते हैं वहां हत्या की वारदात हो जाती है। उन्होंने मनीष गुप्ता हत्याकांड पर कहा कि गोरखपुर में जैसी घटना हुई वैसा कभी नहीं हुआ। अमेरिका में ऐसी घटना हुई थी तो लोग वहां की सरकार के खिलाफ खड़े हो गए। अब तो गोरखपुर की घटना में मारे गए व्यापारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। कैसे छिपाएं भाजपा सरकार कि उसकी पीट-पीटकर हत्या नहीं हुई है। जो भाषा भाजपा की है वही अधिकारियों की है। सरकार के दबाव में अधिकारी झूठ बोल रहे हैं।

 पुलिस हिरासत में मौत के मामले में उत्तर प्रदेश टॉप पर
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सबसे ज्यादा फेक एनकाउंटर और पुलिस हिरासत में मौतें उत्तर प्रदेश में हुई हैं। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोद ने सबसे नोटिस यूपी सरकार को भेजी हैं और मुख्यमंत्री करते हैं जीरो टॉलरेंस है। इससे अच्छी कानून-व्यवस्था नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज हर वर्ग और जाति के लोग भाजपा सरकार को हटाना चाहते हैं। क्योंकि उन्होंने झूठ और धोखे के अलावा कुछ नहीं दिया। ऐस तमाम उद्घाटन और शिलान्यास धोखा है। आज समाजवादी पार्टी और जनता भारतीय जनता पार्टी को हराने के लिए तैयार है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!