भाजपा की नीतियों से जनता बेहद नाराज, वोट डालकर देगी जवाबः अखिलेश

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Sep, 2018 11:04 AM

bjp will be very angry with bjp s policies vote will be answered akhilesh

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कैलाश-मानसरोवर भारत की धार्मिक भावना से जुड़े हैं। उनका पौराणिक महत्व है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां तीर्थ यात्रा पर जाते हैं। भा...

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कैलाश-मानसरोवर भारत की धार्मिक भावना से जुड़े हैं। उनका पौराणिक महत्व है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु वहां तीर्थ यात्रा पर जाते हैं। भारत सरकार को चीन से कैलाश-मानसरोवर को भारत को सौंपने की मांग करनी चाहिए।

भाजपा की नीतियों से जनता बेहद नाराज
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता बेहद नाराज है। उपचुनावों के परिणामों से यह साबित हो चुका है। इस बार लोकसभा के चुनावों में भाजपा को भटकाने, बहकाने का मौका नहीं मिलेगा। चुनाव किसान, रोजगार, सड़क और बिजली आदि जनहित के मुद्दों पर होगा। भाजपा को चुनाव को मैनेज नहीं करने दिया जाएगा। जनता वोट डालकर बता देगी कि वह किसकी सरकार बनाएगी।

यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त 
सपा अध्यक्ष इतने पर ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। इलाहाबाद में रिटायर्ड दारोगा की हत्या के लिए सरकार जिम्मेदार है। एनकाउण्टर से सरकार डराना चाहती है। उसको लेकर सरकार कठघरे में है। ट्रेनों में लूट-डकैती पर सरकार सोती रही है। जेलों में हत्याएं हो रही है। निर्दोषों को झूठे केसो में फंसाया जा रहा है। सरकार के आंख-कान बंद है। नौकरी मांगने पर नौजवानों पर लाठियां बरसाई जाती है। सरकार नौजवानों को नौकरी नहीं देना चाहती है।

अब मंत्र पढ़कर पकड़े जाएंगे बंदर
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार बंदरों तक को पकड़ नहीं पा रही है शायद अब मंत्र पढ़कर बंदर पकड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री योग्य होंगे तभी तो योग्य लोगों को नौकरी दे सकेंगे। उन्होंने कहा इस सरकार ने किसानों को भी धोखा दिया है।

भाजपा को हटाना चाहती है जनता 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सच्चाई से भागना चाहती है। वह जाति- धर्म की नफरत फैलाने वाली राजनीति कर रही है। ईवीएम की विश्वसनीयता नहीं है। आरएसएस की चालों से बचना है। जनता भाजपा को हटाना चाहती है। उसका चरित्र लोकतंत्र से छल करने का है। अब सबको इंतजार सन् 2019 का है। इस बार जनता तय कर चुकी है और उसने भाजपा को हटाने और नया प्रधानमंत्री चुनने का मन बना लिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये नेता थे मौजूद
बता दें कि अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय, लखनऊ स्थित डाॅ. लोहिया सभागार में एकत्र जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर बिजनौर, गोरखपुर, गोंडा, लखीमपुर-खीरी के कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त सर्वश्री अहमद हसन, माता प्रसाद पाण्डेय, राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, एस.आर.एस. यादव तथा मध्य प्रदेश के नेता डाॅ. सुनीलम मौजूद रहे।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!