Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Feb, 2020 06:54 PM
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसका ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा है। उन्होंने दिल्ली में भाजपा की हार स्वीकार करते हुए कहा है कि हमारी सीटें और मत प्रतिशत दोनों बढ़ा...
प्रयागराजः दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इसका ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ा है। उन्होंने दिल्ली में भाजपा की हार स्वीकार करते हुए कहा है कि हमारी सीटें और मत प्रतिशत दोनों बढ़ा है।
उन्होंने कहा है कि दिल्ली में त्रिकोणीय लड़ाई होने से बीजेपी को जरूर फायदा होता, लेकिन कांग्रेस ठीक ढंग से दिल्ली में चुनाव नहीं लड़ी और उसने आम आदमी पार्टी की मदद की है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली के हार के कारणों की समीक्षा दिल्ली बीजेपी करेगी।
वहीं आजमगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आखिर कांग्रेस के पास दिल्ली से लेकर यूपी तक बचा ही क्या है। उन्होंने कहा है कि प्रियंका गांधी अपना काम कर रही है और बीजेपी अपना काम कर रही है।