BJP के नए कृषि कानून से गरीब किसान खत्म होंगे और मुठठी भर लोग लाभान्वित होंगे: अखिलेश

Edited By Umakant yadav,Updated: 15 Jan, 2021 02:54 PM

bjp s new agricultural law will eliminate poor farmers and a lot akhilesh

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को नए कृषि कानूनों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भगवा पार्टी गरीब किसानों की कीमत पर मुट्ठी भर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिये काम कर रही है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को नए कृषि कानूनों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भगवा पार्टी गरीब किसानों की कीमत पर मुट्ठी भर लोगों को लाभ पहुंचाने के लिये काम कर रही है। सपा अध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘भाजपा का यह कैसा फैसला है कि गरीब किसान खत्म हो जाएं और मुट्ठी भर लोग लाभान्वित हों।''

विधान परिषद चुनावों में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान उपस्थित अखिलेश पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी अहमद हसन और राजेंद्र चौधरी की जीत का भरोसा जताया। नए कृषि कानूनों की जरूरत पर सवाल उठाते हुए सपा प्रमुख ने कहा, "किसानों के लिए काला कानून लाया गया, ऐसा कानून जिनसे कुछ लोगों को फायदा होगा लेकिन आम किसान को नहीं। इस कानून से बाजार का नियंत्रण कुछ लोगों के हाथों में चला जाएगा।"

उन्होंने आरोप लगाया कि इन नये कृषि कानूनों से किसानों की फसल और इसके उत्पादों पर नियंत्रण भी अन्य लोगों के हाथों में चला जायेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके अखिलेश ने कहा कि राज्य में 2022 का विधानसभा चुनाव बहुत अलग तरह का होगा। उन्होंने कहा कि उप्र के लोग विशेष रूप से गरीब किसान, छोटे व्यापारी, दुकानदार, युवा, महिलाएं सभी भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। सपा अध्यक्ष ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल के दौरान, किसान सहित समाज के सभी वर्गों के लोग दुखी हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!