BJP का झूठ, भ्रष्टाचार और अहंकार बना शिष्टाचार: कांग्रेस

Edited By Umakant yadav,Updated: 27 Oct, 2020 07:16 PM

bjp s lies corruption and arrogance became courtesy congress

उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठ बोलते हैं और झूठ, भ्रष्टाचार, अहंकार इनका शिष्टाचार बन गया है।

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के लोग झूठ बोलते हैं और झूठ, भ्रष्टाचार, अहंकार इनका शिष्टाचार बन गया है।

सिंह ने यहां से कांग्रेस प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणि के समर्थन में नुक्कड़ सभा करने के बाद कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में गरीब को और गरीब बना दिया है। भाजपा के लोग झूठ बोलते हैं। देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के नौजवानों को भरोसा दिया था कि उनको रोजगार मुहैया कराया जायेगा। लेकिन वे रोजगार तो नहीं दे सके बल्कि करोड़ो लोगों का रोजगार जरूर छीन लिया। सिंह ने कहा कि कांग्रेस जनता का काम करती है। भाजपा की सरकार मात्र आश्वासनों पर टिकी है।

उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पांच सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में हम गठबंधन के साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम होता जा रहा है। पिछले साल देश की शीर्ष अदालत ने खुद कहा था कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है और अपराध हो रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!