अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित सीटों पर भी भाजपा का दबदबा रहा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 May, 2019 04:54 PM

bjp s dominance over reserved seats for scheduled castes

लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में अनुसूचित जातियों के लिये आरक्षित 17 सीटों में से 14 पर भाजपा और उसके सहयोगी अपना दल-सोनेलाल ने एक सीट पर कब्जा जमाया है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणामों के मुताबिक उत्तरप्रदेश की 17 आरक्षित सीटों में से नगीना तथा...

लखनऊः लोकसभा चुनाव में उत्तरप्रदेश में अनुसूचित जातियों के लिये आरक्षित 17 सीटों में से 14 पर भाजपा और उसके सहयोगी अपना दल-सोनेलाल ने एक सीट पर कब्जा जमाया है। चुनाव आयोग द्वारा घोषित परिणामों के मुताबिक उत्तरप्रदेश की 17 आरक्षित सीटों में से नगीना तथा लालगंज सीटें बसपा के खाते में गयी हैं। नगीना सीट पर बसपा प्रत्याशी गिरीश चन्द्र ने भाजपा के यशवंत सिंह को हराया।

वहीं लालगंज सीट से बसपा की संगीता आजाद ने नीलम सोनकर को पराजित किया। शेष 15 आरक्षित सीटें भाजपा के नाम रहीं। मछलीशहर सीट पर बसपा के त्रिभुवन राम को 181 मतों के बेहद मामूली अंतर से भाजपा के भोलानाथ के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा। बुलंदशहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह ने गठबंधन उम्मीदवार बसपा के योगेश वर्मा को दो लाख 90 हजार 57 मतों से हराया। बाराबंकी सीट से भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र सिंह रावत ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के राम सागर रावत को एक लाख 10 हजार 140 मतों से हराया।

हाथरस सीट से भाजपा के राजवीर दिलेर ने सपा के रामजी लाल सुमन को दो लाख 60 हजार 208 मतों से पराजित किया। शाहजहांपुर से भाजपा के अरुण कुमार सागर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन उम्मीदवार बसपा के अमर चंद्र जौहर को दो लाख 68 हजार 418 वोटों से परास्त किया। हरदोई सीट से भाजपा उम्मीदवार जय प्रकाश ने गठबंधन उम्मीदवार सपा की उषा वर्मा को एक लाख 32 हजार 474 वोटों से हराया। मिश्रिख सीट से भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार रावत ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के डॉक्टर नीलू सत्यार्थी को एक लाख 672 मतों से हराया।

मोहनलालगंज सीट से मौजूदा भाजपा सांसद एवं प्रत्याशी कौशल किशोर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी बसपा के सी. एल. वर्मा को 90 हजार 229 वोटों से हराया। इटावा सीट पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष भाजपा उम्मीदवार रामशंकर कठेरिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार सपा के कमलेश कुमार को 64 हजार 437 मतों से पराजित किया। कौशाम्बी से भाजपा के विनोद कुमार सोनकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गठबंधन प्रत्याशी सपा के इंद्रजीत सरोज को 38 हजार 722 मतों से पराजित किया।

बहराइच लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अक्षयवर लाल ने अपने निकटतम प्रत्याशी सपा-बसपा-रालोद गठबंधन के शब्बीर वाल्मीकि को लगभग एक लाख 28 हजार 669 मतों से हराया। आगरा सीट से भाजपा के सत्यपाल सिंह बघेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन उम्मीदवार बसपा के मनोज कुमार सोनी को दो लाख 11 हजार 546 मतों से हराया। रॉबट्र्सगंज सीट से भाजपा के सहयोगी दल अपना दल-सोनेलाल के पकौड़ीलाल कोल ने गठबंधन प्रत्याशी सपा के भाई लाल कोल को 54 हजार 336 मतों से हराया।











 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!