BJP के कैबिनेट मंत्री का विवादित बयान, कहा- जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा गुंडा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Jun, 2018 02:48 PM

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कैबिनेट मंत्री इलाहाबाद में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनने के बजाए वहां पर...

इलाहाबाद(सैय्यद रजा): उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता उर्फ नंदी अपने विवादित बयानों से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कैबिनेट मंत्री इलाहाबाद में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे कि तभी बीच में उन्होंने जनता की समस्याएं सुनने के बजाए वहां पर राजनीति करनी शुरु कर दी। मंत्री इस दौरान अपनी सारी मर्यादाएं भूल गए और सपा,बसपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

योगी के मंत्री ने विवादित बयान देते हुए कहा कि जिस गाड़ी पर सपा का झंडा है उसमें बैठा गुंडा है। वहीं उन्होंने बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि गुंडा चढ़ गया छाती पर बटन दबाओ हाथी पर। इसके बाद मंत्री ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए लोगों से कहा कि कांग्रेस एक-दूसरे को गाली देने व लड़ाने का काम करती थी, यह बात मुझे आपको बताने की जरुरत नहीं है क्योंकि आप लोग बहुत समझदार हो।

बता दें कि इससे पहले कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता अपने विवादित बयानों से भारतीय जनता पार्टी की किरकिरी करवाते रहे हैं। इसके पहले भी मंत्री ने फूलपुर उपचुनाव के दौरान मुलायम को रावण व मायावती को सूपनखा कह कर विवादों में आए थे, जिसके बाद BJP को सफाई देना पड़ी थी और विपक्ष ने एकजुट होकर उसपर हमला भी बोला था, जिसके कारण फूलपुर-गोरखपुर उपचुनाव में पार्टी को हार का मुंह भी देखना पड़ा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!