भाजपा झूठ और भ्रम के सहारे चलाती है अपनी राजनीति: अखिलेश

Edited By Ajay kumar,Updated: 31 Dec, 2019 10:11 AM

bjp runs its politics with the help of lies and illusions akhilesh

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर झूठ और भ्रम के सहारे राजनीति करने का आरोप लगाते हुये कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल...

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर झूठ और भ्रम के सहारे राजनीति करने का आरोप लगाते हुये कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में जनता से किये वायदे नहीं निभाये। यादव ने सोमवार को कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में किसानों, नौजवानों और गरीबों के साथ एक भी वादा नहीं निभाया है। भाजपा झूठ और भ्रम के सहारे अपनी राजनीति चलाती रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लोकलुभावन बातें करने के मास्टर हैं। 

अव्यवस्था फैलाना BJP का एजेण्डा है
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने कहा है कि युवा अराजकता को पसंद नही करते हैं, हकीकत यह है कि भाजपा सरकार ही अराजकता को आमंत्रित करती है। अव्यवस्था फैलाना BJP का एजेण्डा है। देश भर में नोटबंदी, जीएसटी के बाद NPR, CAA, NRC जैसे कदमों से देश में अव्यवस्था हिंसा और अराजकता ही बढ़ी है, इसके लिए भाजपा जिम्मेदार है।  इसके विरोध में सपा ‘‘नागरिकता सत्याग्रह‘‘ करेगी। दक्षिण अफ्रीका में 1895 ई0 में इमीग्रेशन लॉ संशोधन बिल में भी तमाम प्रतिबंध थे जिसे ‘‘खूनी कानून‘‘ बताते हुए गांधीजी ने इसके खिलाफ सत्याग्रह ‘पैसिव रेजिस्टेंस‘ का अभियान छेड़ दिया था। गांधीजी ने 11 सितम्बर 1906 को दक्षिण अफ्रीका के शहर नटाल के नाट्य सभागार में आयोजित एक सभा में कहा था ‘मर जाना किन्तु कानून के सामने सिर न झुकाना।

समाजवादी सरकार ने विकास को दी थी दिशा, भाजपा ने पैदा किया अवरोध 
अखिलेश ने कहा कि भाजपा राज की एक ही बड़ी उपलब्धि है कि देश की कुल सम्पत्ति चंद घरानों की बंधक बनकर रह गई है। वल्डर् इनइक्वैलिटी डेटा बेस के अनुसार देश के 90 प्रतिशत भारतीय महीनें में 12 हजार से भी कम मुश्किल से कमा पाते हैं। देश के नागरिकों की यह दुर्दशा आर्थिक असमानता के कारण पैदा हुई है। आम लोग इसके शिकार हैं। जहां कुछ लोग अकूत सम्पत्ति के मालिक बन बैठे हैं। वहीं बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जिन्हें न छत नसीब है और नहीं दो वक्त की सूखी रोटी। नोटबंदी-जीएसटी के चलते तमाम उद्योगधंधे बंद हो गए हैं। कर्मचारियों की छंटनी हो गई और बेरोजगारों की बाढ़ आ गई। अर्थव्यवस्था मंदी की शिकार हो गई है। बैंकों में गरीबों का जमा धन लूटकर सैकड़ों बड़े व्यापारी विदेश चले गए। समाजवादी सरकार ने विकास को जो दिशा दी थी, उसमें भाजपा ने अवरोध पैदा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना चाहिए।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!