भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले नया विवाद

Edited By ,Updated: 11 Jun, 2016 03:53 PM

bjp national executive meeting before the new controversy

इलाहाबाद में 12 जून को होने जा रही भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के ठीक एक दिन पहले नया विवाद खड़ा हो गया है।

इलाहाबाद(सैयद आकिब रजा): इलाहाबाद में 12 जून को होने जा रही भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के ठीक एक दिन पहले नया विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा की इस अहम बैठक में पीएम मोदी और अमित शाह के साथ बीजेपी के बागी विधायक शत्रुघ्न सिन्हा को उनके बराबर में दिखाया गया है जिससे बीजेपी के एक बड़े धड़े में असंतोष पैदा हो गया है। उसे यह समझ नहीं आ रहा कि जिस शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा को बिहार में धूल में मिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोडी उस पर पार्टी का अचानक प्यार क्यों उमड़ आया है। इलाहाबाद से सीनियर भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी वाले धड़े ने खुलकर इसके खिलाफ अपना सियासी पोस्टर कंपेन शुरू कर दिया है जिसमे आला कमान से ये सवाल पूछे गए हैं। पार्टी के आला नेताओं के पास भी इसका कोई सीधा जवाब नहीं सूझ रहा है। 

 
अखिलेश यादव के पोस्टर से और बढ़ीं मुश्किलें
भाजपा की मुश्किलें यहीं कम नहीं हुई हैं। शहर में रातों रात कई मुख्य चौराहों पर लगे मोदी और अमित शाह की होर्डिग्स को जिला प्रशासन ने फाड़कर उनकी जगह सीएम अखिलेश की उपलब्धियों की दर्जनों होर्डिंग्स लगा दी है। अन्दर और बाहर विरोधियों से घिरी भाजपा की उस उलझन को दूर से देख रहे कोंग्रेसियों को बैठे बिठाए नया मुद्दा मिल गया है। 
 
भाजपा अपनी डगर से भटकी
कांग्रेस नेता बाबा अवस्थी का कहना है कि भाजपा अपनी डगर से भटक गई है और उसी हडबड़ाहट में बे सर पैर के फैसले कर रही है। हालांकि बीजेपी प्रवक्ता ने इसका बचाव किया है। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी के सांसद हैं, वह सब जगह हैं। 
 
पहले से कई विवादों के दायरे में घिरी भाजपा को अब एक तरफ अपने असंतुष्ट गुट को अपने साथ लाना एक चुनौती है तो वहीं प्रदेश सरकार के इस नए सियासी पैतरे का भी तोड़ उसे ढूंढना जरुरी होगा तभी भाजपा के इस सियासी महाकुम्भ के कुशल समापन की उम्मीद की जा सकती है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!