प्रियंका गांधी कांग्रेस की डूबी नईया को फिर से पार नहीं लगा पाएगीः बीजेपी सांसद

Edited By Ruby,Updated: 29 Mar, 2019 03:07 PM

bjp mp spoke on priyanka gandhi

बस्तीः भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता संसद सदस्य जगदंबिका पाल ने कहा है कि प्रियंका वाड्रा कांग्रेस की डूबी नईया को फिर से पार नहीं लगा पाएगी।कांग्रेस का जनाधार समाप्त हो गया है। वे गंगा जी में जनाधार खोज रही है।  पाल ने कहा कि प्रियंका...

बस्तीः भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता संसद सदस्य जगदंबिका पाल ने कहा है कि प्रियंका वाड्रा कांग्रेस की डूबी नईया को फिर से पार नहीं लगा पाएगी।कांग्रेस का जनाधार समाप्त हो गया है। वे गंगा जी में जनाधार खोज रही है।  पाल ने कहा कि प्रियंका वाड्रा कांग्रेस के लिए कोई चमत्कार नहीं दिखा पाएंगी। देश में भाजपा की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बना कर विश्वास जताया है। उस विश्वास पर वह खरा उतरने के लिए निरन्तर प्रयास करेंगे।   

पाल ने पत्रकारो से कहा कि लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी(बसपा),समाजवादी पार्टी(सपा) और राष्ट्रीय लोकदल का गठबन्धन विफल रहेगा। भाजपा प्रदेश मे ऐतिहासिक जीत हासिल करके केन्द्र में प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। काग्रेंस समेत सभी विपक्षी दलो का जनाधार समाप्त हो गया है। विपक्षी दल अपना अस्तित्व बचाने के लिए बेमेल खिचड़ी पका रहे है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के झूठे हमदर्द बन रहे हैं। कांग्रेस के शासन काल में देश में सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या किए थे। अब गांधी किसानों के हमदर्द बन रहे है। उन्होंने कहा कि सर्वाधिक चीनी मिले कांग्रेस शासन में बन्द हुई और किसानों का अरबों रूपया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं हो पाया था। बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने कराया है।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!