BJP सांसद ने राहुल गांधी पर की अपत्तिजनक टिप्पणी, कांग्रेसी सख्त कार्रवाई की कर रहे मांग

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Feb, 2018 02:34 PM

हाल ही में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद कांग्रेसियों ने इस टिप्पणी को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। साथ ही बुधवार को सैंकडों...

बहराइचः हाल ही में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर अपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद कांग्रेसियों ने इस टिप्पणी को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। साथ ही बुधवार को सैंकडों कांग्रेसियोंं ने सिटी मजिस्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया है।

जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस के फ्रंटल सगठनों ने जिला कांग्रेस कार्यालय से जलूस निकाला। जो शहर के मुख्य मार्गो से होता कलेक्ट्रेट पहुंचा। वहीं धरना पदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11 हजार करोड़ के घोटाले के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेसी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा घोटाले के सम्बन्ध में राहुल गाधी पर की गई टिप्पणी को लेकर सख्त आक्रोशित थे। कांग्रेसियों नें भाजपा सांसद का पुतला पीपल चौराहे पर फूंक कर आक्रोश जताया। इतना ही नहीं कांग्रेसी भाजपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि गोंडा में समीक्षा बैठक में शिरकत करने पहुंचे सांसद बृजभूषण शरण सिंह से जब राहुल गांधी के प्रधानमंत्री पर किए गए ट्वीट पर सवाल किया गया तो उन्होंने राहुल गांधी की तुलना कुत्ते से कर दी। उन्होंने मुहावरे का प्रयोग करते हुए कहा कि जैसे कुत्ते भौंकते रहते है, हाथी मस्त चाल से चल रहा है, प्रधानमंत्री मंत्री जी अपना काम कर रहे है, देश की सेवा करने में लगे हैं जिसको भौकना है भौंके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!