BJP सांसद ने दी प्रियंका गांधी को चुनौती, कहा-हिम्मत है तो कैसरगंज से चुनाव लड़े

Edited By Ruby,Updated: 29 Mar, 2019 10:26 AM

bjp mp gave the challenge to priyanka gandhi

गोंडाः उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को कैसरगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी ....

गोंडाः उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को कैसरगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। 

कैसरगंज सीट से भाजपा उम्मीदवार सिंह ने कांग्रेस महासचिव वाड्रा के लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस में हिम्मत है तो प्रियंका को कैसरगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा कर देख लें। उन्होंने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सपा-बसपा और कांग्रेस के लोगों को बनारस, लखनऊ एवं कैसरगंज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार तक ही नहीं मिल रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को दुनिया के मानचित्र पर सम्मान व गौरव दिलाने का काम किया। जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास की गंगा बहाने से मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी दलों की बौखलाहट साफ झलक रही है।  इसके पहले सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से कटरा बाजार क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया।   

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!