Edited By Deepika Rajput,Updated: 16 Jul, 2019 02:33 PM
बीजेपी सांसद एसपी सिंह बघेल ने लोकसभा में ‘राष्ट्रीय मछुआरा कल्याण योजना' का नाम बदलकर निषाद समुदाय के राजा के नाम पर ‘राष्ट्रीय निषाद राज गुहा योजना' करने की मांग की।
नई दिल्ली/आगराः बीजेपी सांसद एसपी सिंह बघेल ने लोकसभा में ‘राष्ट्रीय मछुआरा कल्याण योजना' का नाम बदलकर निषाद समुदाय के राजा के नाम पर ‘राष्ट्रीय निषाद राज गुहा योजना' करने की मांग की।
आगरा से बीजेपी के लोकसभा सदस्य बघेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निषाद समुदाय ‘मछुआरा' शब्द को सही नहीं मानता। ‘‘मैं मंत्री जी से आग्रह करता हूं कि ‘राष्ट्रीय मछुआरा कल्याण योजना' का नाम बदल दिया जाए।''
उन्होंने प्रश्नकाल में मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय से जुड़े पूरक प्रश्न पूछे जाने के दौरान कहा कि इस योजना का नाम इस समुदाय के राजा के नाम पर ‘राष्ट्रीय निषाद राज गुहा योजना' किया जाए।