BJP सांसद ने मायावती और प्रियंका को दी जनादेश का सम्मान करने की नसीहत

Edited By Ruby,Updated: 01 Jul, 2019 12:44 PM

bjp mp advised mayawati and priyanka to respect mandate

बलिया(उप्र): भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेंद्र सिंह ''मस्त'' ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बसपा प्रमुख मायावती को जनादेश का सम्मान करने की नसीहत दी है..

बलिया(उप्र): भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद वीरेंद्र सिंह 'मस्त' ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार को घेर रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और बसपा प्रमुख मायावती को जनादेश का सम्मान करने की नसीहत दी है। 

सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मायावती और प्रियंका इन दिनों ट्वीट करके कानून-व्यवस्था तथा अन्य मुद्दों को लेकर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेर रही हैं। यह लोकसभा चुनाव में उनकी हार की हताशा का परिणाम है। उन्होंने मायावती और प्रियंका को जनादेश का सम्मान करने की नसीहत दी और कहा कि लोकतंत्र में चुनाव हारने के बाद जनादेश को स्वीकार करने की परम्परा है। जनता का आदेश मानना लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। 

उन्होंने कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार का बचाव करते हुए स्पष्ट किया कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार कानून-व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए निरन्तर कदम उठा रही है। उन्होंने एक सवाल के जबाब में दावा किया कि मोदी सरकार किसानों के हित व कल्याण के लिए आने वाले समय में अनेक क्रांतिकारी फैसले लेगी। किसानों को हर साल छह हजार रुपये देने का फैसला अभी पहला कदम है। सिंह ने कहा कि उनके सुझाव पर मोदी सरकार के 60 वर्ष से अधिक उम्र के किसानों तथा कृषि से जुड़े लोगों को पेंशन दिए जाने के निर्णय से देश में बुनियादी बदलाव आएगा। 
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!