Edited By Ajay kumar,Updated: 16 Jun, 2020 06:29 PM
अपने विवादित बयानों को लेकर मशहूर भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह ने नेपाल पर करारा हमला बोला है। सुरेंद्र सिंह ने अपत्तिजनक टिपण्णी करते हुए नेपाल को चाईना का कुत्ता तक कह डाला।
बलिया: अपने विवादित बयानों को लेकर मशहूर भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह ने नेपाल पर करारा हमला बोला है। सुरेंद्र सिंह ने अपत्तिजनक टिपण्णी करते हुए नेपाल को चाईना का कुत्ता तक कह डाला।
नक्शे के जरिए भारत को आंख दिखाने के विवाद को लेकर नेपाल को आड़े हाथों लेते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे कुत्तों को भारत के सैनिक पत्थर मारकर भगा देंगे। भाजपा विधायक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि भारत के लोग अगर नेपाल की तरफ दृश्टि डाल दें और लघुशंका (पेशाब) कर दें तो नेपाल बह जाएगा।
वहीं चाईना को उसकी औकात में रहने का धमकी देते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विश्व की कई शक्तियां भारत के साथ हैं। आज की भारतीय सेना नेहरू के जमाने की सेना नहीं जो गोलियों के बदले कबूतर छोड़ा करती थी। वक्त आएगा तो भारत परमाणु हमला भी कर सकता है।