Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 May, 2018 08:31 AM
अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी ही सरकार के काबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना वेश्या से कर दी।
बलिया: अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने अपनी ही सरकार के काबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना वेश्या से कर दी।
बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में अपनी ही सरकार के काबिना मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राजभर पर पार्टी का टिकट बेचकर पैसा कमाने और धन उगाही का आरोप लगाया, साथ ही एक सवाल के जवाब में ओम प्रकाश की तुलना वेश्या से करते हुए उन्होंने कहा कि उनको नाम बदलकर ‘ओम प्रकाश घर भर’ कर देना चाहिए।
इससे पहले भी सुरेंद्र सिंह कई बार अपने बयानों से भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी करते रहे हैं। हाल ही में भाजपा विधायक ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शूर्पनखा नाम से संबोधित किया था और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की योग्यता पर ही प्रश्नचिन्ह लगा दिया था।