BJP-MLA के बेटे की गुंडई, राजस्व निरीक्षक को लात घूसों से की पिटाई

Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Feb, 2020 04:55 PM

bjp mla s son beaten with kick bribes by gundai revenue inspector

उत्तर प्रदेश की सरकार जहां पर कानून, न्याय,की बात करती है तो वहीं उसके नेता या जन प्रतिनिधित्व​ सरकार को पलीता लगाने में कोई कसरत नहीं छोड़ते है।

बलिया: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक तरफ तो कानून व न्याय की बात करती है तो वहीं उसके नेता या जन प्रतिनिधित्व​ सरकार को पलीता लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ऐसा ही ताजा मामला बलिया जनपद से आया है जहां BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह के निडर बेटे ने राजस्व निरीक्षक की जमकर लात घूसों से पिटाई कर दी है।

PunjabKesari
बता दें कि BJP विधायक का पुत्र बैरिया तहसील में राजस्व निरीक्षक से जबरन बीएओं को हटाने को लेकर दबाव बना रहा था। वहीं राजस्व निरीक्षक ने जब उसकी बात नहीं मानी तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उसने राजस्व निरीक्षक की लात घूसों से पिटाई कर दी। वहीं तहसील के सभी कर्मचारी इस घटना से नाराज होक हड़ताल पर चले गये है।

PunjabKesari
ग़ौरतलब है कि महज चंद दिनों पहले ही BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमे BJP विधायक बैरिया एसडीएम और तहसीलदार को धमकी दे रहे थे कि 'कानून तो अपना काम करता ही है, मैं बिना कानून वाला काम भी करता हूं।'

बैरिया के SDM अशोक चौधरी का कह​​ना है की ऐसी परिस्थितिया दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा विधायक के धमकी के बाद डरे हुए तहसीलदार 40 दिन की छुट्टी पर चले गए हैं। अब विधायक के बेटे की इस हरकत से तहसील में ताला लगा दिया गया है।

SP बलिया ने बताया कि मामले में राधे श्याम राजस्व निरीक्षक की तहरी पर विधायक के बेटे हजारी सिंह,मणि भूषण सिंह, निखिल सिंह के खिलाफ मार-पिट और एससी-एसटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य उसके आधरा पर हम कार्रवाई करेंगे।

वहीं BJP विधायक के पुत्र का कहना है कि राजस्व निरीक्षक के साथ उनका कोई विवाद नहीं था। महज बीच बचाव के दौरान राजस्व निरीक्षक को चोट लग गई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!