BJP विधायक पूरन प्रकाश पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Aug, 2018 03:14 PM

bjp mla puran prakash on shots fired

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक पूरन प्रकाश उस समय बाल-बाल बच गए जब कि उनको निशाना बनाकर उनकी कार में पत्थर फेंका गया। विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि लोहबन के पास नगला चीता से शिलान्यास करके देर शाम वापस लौट रहे थे।

मथुरा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक पूरन प्रकाश उस समय बाल-बाल बच गए जब कि उनको निशाना बनाकर उनकी कार में पत्थर फेंका गया। विधायक पूरन प्रकाश ने बताया कि लोहबन के पास नगला चीता से शिलान्यास करके देर शाम वापस लौट रहे थे। महाबन क्षेत्र के महाबन कस्बे के पास किसी असामाजिक तत्व ने उन्हें निशाना बनाकर कार में पत्थर फेंका जिससे कार के शीशे में बड़ा छेद हो गया। गनीमत यह रही कि पत्थर छिटक कर अलग गिर गया।

उन्होंने कहा कि अगर पत्थर फेंकने के कारण छेद कुछ और बड़ा हो जाता तो उससे गहरी चोट लग सकती थी। विधायक को शक है कि उन पर फायरिंग भी की गई है।उन्होंने बताया कि उसके बाद वे बिना रूके आगे बढ़ आए और इसकी सूचना एसएसपी को दी। उधर, एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराकर पत्थर फेंकने वाले का पता लगाया जा रहा है और उसे जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!