राम मंदिर को लेकर BJP विधायक ने दी बधाई, कहा- अगला कदम समान नागरिक संहिता होगा
Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 06 Aug, 2020 06:12 PM
5 अगस्त का दिन विश्व के इतिहास में दर्ज हो गया। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि निर्माण का कल शिलान्याश किया। वहीं देश भर में यह पर्व लोगों ने धूमधाम...
फर्रुखाबाद: 5 अगस्त का दिन विश्व के इतिहास में दर्ज हो गया। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि निर्माण का कल शिलान्याश किया। वहीं देश भर में यह पर्व लोगों ने धूमधाम से मनाया। भारतीय जनता पार्टी के नेता व फर्रुखाबाद अमृतपुर के विधायक सुशील शाक्य ने बड़ा बयान दे दिया है।
शाक्य ने कहा कि राम मंदिर के बाद अब अगला कदम समान नागरिक संहिता होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की शुरू से ही ये मांग रही है। बता दें कि विधायक ने राममंदिर शिलान्यास की ख़ुशी अपने आवास पर मनाया।
उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर राजनैतिक मुद्दा नहीं देश की आस्था और विश्वास का केंद्र है। मगर समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल राम भक्तों के ऊपर गोली चलवाते रहे। 500 वर्षों का संघर्ष और हजारों राम भक्तों ने कुर्बानी के बाद यह सुखद समय आया जब प्रभु श्री राम के मंदिर का शिलान्यास हुआ।