अखिलेश के साथ अधिकारियों के फोटो खिंचवाने पर भड़के BJP विधायक, CM योगी से शिकायत करने की कही बात

Edited By Umakant yadav,Updated: 10 Jan, 2021 01:24 PM

bjp mla cm yogi angry over photographing officers with akhilesh

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में अधिकारियों का अभी समाजवादी पार्टी का प्रेम छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। चित्रकूट के कुछ अधिकारी  सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं।

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में अधिकारियों का अभी समाजवादी पार्टी का प्रेम छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। चित्रकूट के कुछ अधिकारी  सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ फोटो खिंचवाते नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के  नेता अधिकारियों पर  सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ फोटो खिंचवाने वाले  दोनों आधिकारियों पर कार्यवाही कराने की बात कर रहे हैं।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चित्रकूट के दो दिवसीय दौरे पर आये हुए थे। जहां यूपीटी  पर्यटक बंगले में कर्वी सदर तहसील के एसडीएम  रामप्रकाश और क्षेत्राधिकारी रजनीश यादव सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं इस मामले में मऊ के मानिकपुर चित्रकूट से भारतीय जनता पार्टी के  विधायक आनंद  शुक्ला ने मामले को संज्ञान लेते हुए इसकी जांच कराकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत कर फोटो खिंचवाने वाले दोनों अधिकारियों पर  कार्यवाही  कराने की बात कही है। साथ ही अखिलेश यादव पर विधायक आंनद  शुक्ला ने हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव के चित्रकूट आकर परिक्रमा लगाने एवं पूजा पाठ करने से जनता इनको कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा विधायक ने समाजवादी पार्टी और मुलायम सिंह यादव द्वारा कारसेवकों पर गोलियां चलाने वाले जघन्य अपराध पर सार्वजनिक रूप से इन्हें पहले क्षमा मांगनी चाहिए ना कि इस प्रकार से ढोंग और फरेब करना चाहिए। उन्होंने कहा कि क्या चित्रकूट में रिवर फ्रंट का उदाहरण देकर अखिलेश यादव  घोटाले की बात कर रहे थे ? क्या मंदाकिनी नदी पर भी बना कर घोटाला करना चाहते हैं। यह लोग तो कब्रिस्तान की राजनीति करने वाले लोग हैं ऐसा कभी उनको अवसर भी नहीं मिलने वाला। रिवरफ्रन्ट क्षेत्र तथा प्रदेश की जनता उनको ऐसा मौका ही अब नहीं देगी।

विधायक ने कहा जब भी इनको मौका मिला इन्होंने सिर्फ कब्रिस्तान कि बाउंड्री बनाई है। कब्रिस्तान कि राजनीति करने वाले आज हमारे यहाँ आस्था का केंद्र बन रहे हैं। आने वाले समय में ऐसा मौका तो  अब उनको मिलने वाला नहीं। शिवाय इसके उनकी कोई सोंच नहीं है और कोई राजनीति नहीं है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!