BJP विधायक ने पेश की मिसाल, खून देकर बचाई लड़के की जान

Edited By ,Updated: 21 Apr, 2017 01:43 PM

bjp legislator exemplified situation saved his life by giving blood

वैसे तो चुनाव के वक्त नेताओं का जनता के बीच जाकर हाथ जोड़ना और चुनाव के बाद इलाके की जनता को भूल जाना आम बात है, लेकिन...

हरदोईः वैसे तो चुनाव के वक्त नेताओं का जनता के बीच जाकर हाथ जोड़ना और चुनाव के बाद इलाके की जनता को भूल जाना आम बात है, लेकिन हरदोई में एक भाजपा विधायक ने इंसानियत की नजीर पेश की है।विधायक ने एक फोन कॉल पर जिला अस्पताल पहुंच कर अस्पताल में भर्ती एनीमिया के मरीज लड़के को ब्लड डोनेट कर उसकी जान बचाई।

दरअसल हरदोई जिले के जिला अस्पताल में खून की कमी से जूझ रहे लड़के को बचाने के लिए विधानसभा सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने रक्तदान किया। जानकारी के अनुसार भाजपा विधायक अपने चुनाव प्रचार के दौरान बड़ागांव अर्जुनपुर वोट मांगने गए थे और वही गांव में अपना फोन नंबर लोगों को दे आए थे। बड़ा गांव की रहने वाली किरण अग्निहोत्री का लड़का राहुल अग्निहोत्री बीमार हुआ तो उन्होंने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

लड़का एनीमिया का शिकार है। चिकित्सकों ने उसे ब्लड चढ़ाने के लिए कहा था, लेकिन कोई डोनेटर नहीं मिल रहा था और न ही ब्लड की कोई व्यवस्था हो पा रही थी। ऐसे में किरण को क्षेत्रीय विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू की याद आई कि शायद वे ही कुछ मदद कर दें। उन्होंने जब विधायक को अपनी बात बताई तो वे उनकी उम्मीदों पर खरे ही नहीं उतरे बल्कि विधायक सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और ब्लड बैंक में ब्लड डोनेट कर अस्पताल में भर्ती लड़के की जान बचाई। बेटे के लिए बिधायक के ब्लड डोनेट करने पर किरण अग्निहोत्री विधायक को दुआएं दे रही हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!