BJP  विधायक ने योगी सरकार के मंत्रियों पर फोड़ा उपचुनावों में पार्टी की हार का ठीकरा

Edited By Ruby,Updated: 01 Jun, 2018 05:16 PM

bjp legislator decides defeat of party in boards by yogi sarkar ministers

अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनावों में कल अपनी पार्टी की हार का ठीकरा उत्तर प्रदेश सरकार, उसके मंत्रियों और नौकरशाही के सिर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर वे मंत्री...

बलियाः अपने बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहने वाले भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनावों में कल अपनी पार्टी की हार का ठीकरा उत्तर प्रदेश सरकार, उसके मंत्रियों और नौकरशाही के सिर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर वे मंत्री अपने पद पर बने रहे तो भाजपा का गर्त में जाना तय है।     

सिंह ने संवाददाताओं से बातचीत में उपचुनाव परिणाम का ठीकरा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के सिर फोड़ते हुए कहा कि पराजय के लिए मुख्यमंत्री योगी कम, उनके मंत्री ज्यादा जिम्मेदार हैं। राज्य सरकार के आधे मंत्रियों के कामकाज का तरीका अच्छा नहीं है। वे पार्टी कार्यकर्ताओं की बातों को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। सरकार में अगर ऐसे मंत्री अपने पद पर बने रहे तो भाजपा दिनोंदिन गर्त में जायेगी।      

उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति थाने, तहसील और ब्लॉक पर अपनी समस्या लेकर जायेगा और उसकी सुनवाई नहीं होगी तो वह भाजपा को वोट नहीं देगा। भाजपा पारदर्शी सरकार नहीं दे सकी है। थाना, तहसील और ब्लॉक के स्तर पर अपेक्षित सुधार नहीं होने के कारण चुनाव में भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ रहा है।      बैरिया से भाजपा विधायक सिंह ने कहा कि वह देश में लोकसभा और विधानसभा की विभिन्न सीटों के उपचुनावों में भाजपा की पराजय के लिये पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की भी भूमिका बताने वाले जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के महासचिव के. सी. त्यागी के बयान से सहमत हैं।      
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!