बहराइच पहुंचे BJP नेता विनय कटियार ने किसान आंदोलन को लेकर दिया बड़ा बयान

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Feb, 2021 04:01 PM

bjp leader vinay katiyar made a big statement about the farmer movement

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता व बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार का एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन कांग्रेसी फंडिंग पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि....

बहराइच: उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा नेता व बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार का एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि किसान आंदोलन कांग्रेसी फंडिंग पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि बिल वापस नहीं होगा, चाहे किसान सालों तक वहां डटे रहें। इस दौरान उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के इशारे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह आंदोलनकारियों को सब तरह की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर नहीं करा रहे होते तो लाल किले पर चढ़ने की क्या आवश्यकता थी, वह एक सम्मानित जगह है।

जानकारी मुताबिक भाजपा नेता व बजरंग दल के संस्थापक विनय कटियार ने कहा कि. किसान आंदोलन पूरी तरह से कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है, वही काम कर रही है और वही फंडिंग कर रही है। उन्होंने कहा कि अमरेंद्र सिंह पंजाब के जो मुख्यमंत्री है वह राहुल गांधी व सोनिया गांधी के इशारों पर काम करते हुए सब कुछ सुविधा उनको उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसा नहीं था तो लाल किले पर चढ़ने की क्या ज़रूरत थी। उन्होंने कहा कि जो लोग लाल किले पर चढ़े उन लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने देश को अपमानित किया है।

उन्होंने कहा कि कृषि बिल वापस नहीं होगा, किसान चाहे सालों वहां डटे रहें।  कृषि बिल वापस होने का कोई सवाल ही नहीं उठता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के किसानों को उनकी लागत का दुगना बोल देना चाहते हैं जिसके लिए वह प्रयासरत भी है। उन्होंने कहा कि हो सकता है धान का मूल्य पूरा नहीं मिला होगा आधा अधूरा मिला होगा, लेकिन ठीक है, जहां वह एक तरफ किसानों के सम्मान की बात कर रहे हैं और यह बात भी स्वीकार रहे हैं कि आज बीज, खाद का हर चीज का दाम बढ़ गया है तो किसानों की लागत का दाम भी बढ़ना चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!