Edited By Ruby,Updated: 24 Jun, 2018 07:25 PM
पूर्व सपा सांसद फूलन देवी की हत्या सपा के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के इशारे पर की गई थी। यह आरोप भाजपा पिछड़ा वर्ग के काशी प्रांत अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मदनलाल बिंद ने लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के शासनकाल में आंदोलन कर रहे...
भदोहीः पूर्व सपा सांसद फूलन देवी की हत्या सपा के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के इशारे पर की गई थी। यह आरोप भाजपा पिछड़ा वर्ग के काशी प्रांत अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मदनलाल बिंद ने लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के शासनकाल में आंदोलन कर रहे अखिलेश निषाद की भी हत्या करा दी गई।
मदनलाल बिंद यहीं नहीं रूके उन्होंने कहा कि अब सपा नेता और मुंबई के उद्योगपति राजेंद्र एस बिंद पर जानलेवा हमला करा कर पूरे निषाद समाज को अपमानित किया गया है। पूर्व एमएलसी बाबू पारसनाथ का अपमान पिछड़ा समाज आज तक नहीं भूला है। सभी मामलों के तथ्य जुटाए जा रहे हैं। बिंद समाज को पूरे पूर्वांचल में जागरूक किया जाएगा और सपा की असलियत बताई जाएगी।
उन्होंने कहा कि बाबू पारसनाथ मौर्य के बाद मुंबई के राजेंद्र बिन्द के साथ सपाइयों की गुंडागर्दी से यह साफ हो गया है कि सपा गुंडे और बदमाशों के जरिए बिंद, मांझी, केवट, मल्लाह समाज का अपमान करा रही है। पूर्वांचल में बिंद समाज का सपा से मोहभंग हो गया है। सही मायने में भाजपा ही सबका साथ और सबका विकास के नारे को सार्थक कर रही है।