Edited By Ramkesh,Updated: 27 Aug, 2020 04:09 PM
उत्तर प्रदेश में कोरोना से हर दिन मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बीती रात एक और भाजपा नेता की कोरोना से मौत हो गई है।
अमेठी: उत्तर प्रदेश में कोरोना से हर दिन मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। बीती रात एक और भाजपा नेता की कोरोना से मौत हो गई है। भाजपा नेता का लखनऊ के विवेकानंद अस्पताल में इलाज चल रहा था। मौत की खबर सुनते ही भाजपा नेताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
बता दे कि भाजपा नेता जय प्रकाश तिवारी का कई दिनों से विवेकानंद अस्पताल में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं मौत की खबर सुनते उनके घर लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं नेता की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।