BJP नेता गजराज ने दिया विवादित बयान, कहा- हिंदुस्तान में तलवार के जोर पर फैला इस्लाम

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Mar, 2018 11:21 AM

हिंदू महासभा ने अपना नया हिंदू कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के जारी होते ही विवाद शुरू हो गया है। वहीं दूसरी ओर देवबंदी उलेमा ने हिन्दुओं को मुसलमान...

सहारनपुरः हिंदू महासभा ने अपना नया हिंदू कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के जारी होते ही विवाद शुरू हो गया है। वहीं दूसरी ओर देवबंदी उलेमा ने हिन्दुओं को मुसलमान बनने की सलाह दी है। जिसके चलते विवाद और बढ़ता जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के देवबंद नगर अध्यक्ष गजराज राणा अपना बयान देकर आग में घी डालने का काम कर दिया है।

उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में इस्लाम तलवार के जोर पर फैलाया गया है। उन्होंने कहा है कि मक्का में पवित्र शिवलिंग स्थापित है और वहां हिंदू रहते थे। इतना ही नहीं देवबंदी उलेमा ने हिन्दुओं को इस्लाम धर्म कबूल करने पर उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के मुसलमान तलवार के बल पर हिंदू से मुसलमान बने हैं। इतिहास को आप देखें, इतिहास के पन्नों में दफन है कि हिंदुस्तान के हिंदुओं को तलवार के बल पर मुसलमान बनाया गया है।

भाजपा नेता इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने कहा कि यह बहुत ही विकरत और गंदी मानसिकता है, क्योंकि हिंदुस्तान हिंदुओं का है और जो डर के मारे मुसलमान बन गए थे, हम उनका आज भी सम्मान करते हैं। लेकिन शायद उन्हें सम्मान हजम नहीं हो रहा है। जहां तक मेरी जानकारी है मक्का में पवित्र शिवलिंग स्थापित है और वहां हिंदू रहते थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!