BJP ने गमछा डलवाकर किसानों को आत्महत्या का थमा दिया हथियार: राज बब्बर

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Jun, 2017 02:12 PM

bjp launches firearm to give farmers   rights to suicide  raj babbar

कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि देश और प्रदेश के युवाओं और किसानों को भाजपा ने....

हमीरपुर: कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि देश और प्रदेश के युवाओं और किसानों को भाजपा ने गमछा डलवाकर आत्महत्या का हथियार थमा दिया है।

राज बब्बर जिले के सुमेरपुर क्षेत्र के छानी गांव में ‘हक मांगों’ अभियान के तहत आयोजित किसान सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के किसानों तथा युवाओं की आवाज बुलंद करने का बीड़ा उठाया है। जब तक किसान, युवाओं को उनका हक नहीं दिला देंगे तब तक पूरे देश में वह चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश एवं प्रदेश का किसान और युवा एकजुट हो जाएगा। उसी दिन किसी को आत्महत्या करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के युवाओं और किसानों को भाजपा ने गमछा वितरित कर आत्महत्या का हथियार थमा दिया है। देश का मुखिया बेफिक्र होकर विदेश घूम रहा है। पूरे देश में किसान आत्महत्या कर रहा है।

राज बब्बर ने कहा कि बुन्देलखंड की हालत प्रदेश में सबसे ज्यादा खराब है। युवा बेरोजगार होकर इधर-उधर घूम रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे देश में योग कराने जा रही है। क्या खाली पेट किसी से योग हो सकेगा। जनता ने इसका जवाब न से देते हुए जमकर तालियां बजाईं। उन्होंने कहा कि किसान बर्बाद होकर आत्महत्या कर रहा है। देश का प्रधानमंत्री जनता की गाढ़ी कमाई विदेश यात्रा में बर्बाद कर रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने छात्र जीवन में संघर्ष किया और सिनेमा जगत में संघर्ष कर सफलता पाई है। अब राजनीति में आम जनता की समस्याओं के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। किसान आंदोलन की चिंगारी मध्य प्रदेश से शुरू होकर कोने-कोने तक जा पहुंची है और यह उस दिन ठंडी होगी जब उनको हक प्राप्त हो जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!